शा.उ.मा.वि. टकसाल के बारे में
शा.उ.मा.वि.
टकसाल ग्वालियर के सबसे प्रतिष्ठित और प्रमुख संस्थानों में से एक है। यह ग्वालियर
के कम्पू क्षेत्र में सबसे पुराने और सबसे बड़े विद्यालयों में से एक है।
यह 2 शिफ्ट
में संचालित है। 1963 में अपनी
स्थापना के बाद से यह तेजी से प्रगति कर रहा है और वर्तमान में इस विद्यालय में
कला संकाय, कृषि
संकाय एवं विज्ञान संकाय (गणित एवं जीव विज्ञान ) की कक्षाये हिंदी माध्यम से
संचालित है | संस्था में सत्र 2025-26 में कक्षा 1-
12 तक 476 विद्यार्थी अध्ययनरत है । यहां बहुत ही प्रतिभाशाली
और समर्पित शिक्षकों द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है। हमारे कई पूर्व छात्र
विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोच्च पदों पर कार्यरत हैं। साथ ही सत्र २०२४-२५ में विद्यालय में अध्ययनरत विज्ञान संकाय के छात्र राज कौतु ने कक्षा 12 में ग्वालियर जिले के शासकीय
विद्यालयों सर्वोच्च अंक ९६% प्राप्त किये | यह विद्यालय कक्षा 1- 12 तक संस्था के रूप में संचालित होने के साथ-साथ संकुल
केंद्र एवं AEO केंद्र के रूप में
भी संचालित है |